फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कौड़ियाकला के युवक का गाजीपुर में ट्रक की कुंडी से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। कौड़ियां कला गांव निवासी आकाश यादव (28) का शव मंगलवार को गाजीपुर जिले में हाईवे पर सैदपुर अलीपुर के पास ट्रक के कुंडी से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कौड़ियाकला गांव निवासी आकाश ट्रक चालक था। गाजीपुर जिले के एक वाहन मालिक का ट्रक चलाता था। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन के सैदपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर ढाबा के पास सड़क की पटरी पर खड़ी ट्रक की बाडी की हुक से रस्सी के सहारे लटका मृत पाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर ट्रक मालिक सहित परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता सियाराम और चाचा अमृतलाल ने आकाश की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें