फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदी महिला का मिला शव, हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। पक्का पुल से मंगलवार की शाम गंगा में छलांग लगाने वाली महिला का शव बुधवार को मछली मार रहे मछुआरों के जाल में फंसा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला की शिनाख्त रीता देवी (35) पत्नी दिनेश गुप्ता निवासिनी चकईपुर थाना अदलहाट के रूप में किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह महिला अपने ससुराल चकईपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंची। जहां उसने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद वह नगर के सेटेलमेंट एरिया स्थित अपने मायके आ गई। शाम को मायके वालों से पड़ोस के लोगों से मिलने जुलने की बात कहकर निकली। काफी समय बीतने के बाद वह घर नहीं लौटी। इसी बीच पक्का पुल से किसी महिला ने गंगा में छलांग लगा दिया। तब तक परिजन अंजान थे। घटना की जानकारी होने पर कस्बा चौकी इंचार्ज कमल टावरी मौके पर पहुचें और गोताखोरों से महिला की तलाश कराया। अंधेरा होने तक वह नहीं मिली। बुधवार की सुबह मछली मार रहे मछुआरों के जाल में एक महिला का शव पाए जाने की सूचना पर मायके वालों ने पहुंचकर महिला की शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका को दो पुत्र हैं। एक पुत्र की मृत्यु कुछ माह पूर्व हो गई थी। उसी को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें