फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो दिन से लापता युवती का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के बैधा गांव में शनिवार की दोपहर घर से लापता सरिता पाल (20) का शव सोमवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर कुएं में मिला। पुलिस शव को निकलवाकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बैधा गांव निवासी सरिता पाल (20) शनिवार की रात घर से लापता हो गई थी। परिजन खोजबीन में जुट गए थे। रविवार को युवती के दादा कोषमनि पाल ने थाने में तहरीर देकर खोजबीन की मांग की। कोषमनि पाल ने तहरीर में बताया कि सोनगढ़ा गांव निवासी एक युवक पौत्री को मोबाइल फोन देकर कई माह से बात कर रहा था। बताया कि पौत्री का पता लगाते हुए युवक के घर गया लेकिन उसने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने कुएं से दुर्गंध आने पर जाकर देखा तो शव कुए में उतराया था। खबर पाकर परिजन गए तो देखा सरिता का शव था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
युवती के पिता रामरक्षा पाल मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पुत्री की मौत की खबर सुनकर मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। युवती ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। वह एक भाई और दो बहनों में बड़ी थी। पुत्री की मौत होने से मां कुसुम कली और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव बाहर निकालकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें