फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 16 घंटे बाद मिला जरगो नदी में डूबे किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार क्षेत्र के लल्ली के मड़ई गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम जरगो नदी में डूबे किसान लल्लन यादव का शव को 16 घंटे बाद शनिवार की सुबह आठ बजे जलालपुर माफी गांव में नदी के किनारे स्थित बबुल के पेड़ में फंसा हुआ मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को निकलवाया। क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव निवासी लल्लन यादव (50) शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब गए।
सूचना पर पुलिस पहुंची, गोताखोरों को बुलाया। मोटरबोट की सहायता से तलाश शुरू किया गया। अंधेरा होने तक तलाश जारी रहा लेकिन सफलता नहीं मिली।
लल्लन अपने पशु लेकर लल्ली की मड़ई के पास जरगो पार कर अपने खेत पर गए। वहां पशुओं को चरने के लिए छोड़ कर तैरते हुए वापस आ रहे थे। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि शनिवार की सुबह लल्लन का शव 50 मीटर दूर बबूल के पेड़ से फंसा हुआ मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें