फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बरात देखने गए बालक का कुएं में मिला शव, गले पर था चोट का निशान

विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गावं निवासी लवकुश की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गांव की घटना
विज्ञापन

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गांव में मंगलवार रात बरात देखने गया बालक लवकुश लापता हो गया। बुधवार सुबह घर से 400 मीटर दूर कुएं में उसकी लाश मिली है। उसके गले पर चोट का निशान मिले हैं। परिजनों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

लेहड़िया गांव निवासी रामजग पाल के यहां मंगलवार की रात बरात आई थी। बरात देखने के लिए लेहड़िया गांव निवासी कपिल पाल अपने छोटे पुत्र लवकुश (9) को रात आठ बजे लेकर गया था। थोड़ी बाद लवकुश पिता से अलग हो गया। रात में घर न पहुंचने पर परिवार के लोग खोजबीन शुरू किए। लवकुश के चाचा कैलाशनाथ पाल ने बताया कि बुधवार सुबह विंध्याचल थाना व गैपुरा चौकी में लवकुश के लापता होने की सूचना देने के बाद घर आया। ग्रामीणों की आशंका जताने के बाद 400 मीटर दूर रामजग के कुएं में मशीन लगा कर पानी निकाला गया। इसमें लवकुश का शव मिला। जिसे बाहर निकाला गया। बताया कि मृतक के गर्दन पर चोट के निशान है। देखने से लग रहा है कि गला रेता गया है। शव देखते ही माता निशा देवी बेहोश हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। लवकुश दो भाई एक बहन में छोटा था। थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि बालक का शव कुएं में मिला है। चौकी प्रभारी गैपुरा सुरेशचंद दुबे को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें