मिर्जापुर। सगरा गोसाई पुरवा रेल पटरी से 100 मीटर दूर एक खेत में मिले 55 वर्षीय व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनाें ने सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद पोस्टमार्टम हाउस जाकर शिनाख्त की।
विंध्याचल थाने के सगरा गोसाई पुरवा पुरानी रेल पटरी के समीप आठ सितंबर की सुबह गांव की संतोषी देवी व अन्य महिलाएं घास काटने गई हुई थीं। घास काटते समय दुर्गंध आने पर महिलाओं को एक खेत के मेड़ के नीचे झाड़ी में एक व्यक्ति का शव दिखा। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों ने शव की शिनाख्त लालजी निवासी हनीद पट्टी थाना औराई भदोही के रूप में की। उर्मिला देवी ने बताया कि उनके ससुर लालजी चार सितंबर को घर से विंध्याचल दर्शन के लिए निकले थे। उनका पता न चलने पर दो दिन खाेजबीन करने के बाद छह सितंबर को औराई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस दौरान शोसल मीडिया पर शव मिलने की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।