फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों पर भाजपा देगी धरना

Mon, 22 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर जन समस्याओं को लेकर तहसील स्तर पर 25,26 व 27 एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने पर चर्चा की गई। साथ ही महासपंर्क अभियान की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि तहसील स्तर पर धरने के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की असफलताओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों को उचित मुआवजा, विद्युत समस्या, बदहाल सड़कों और जनता के उत्पीड़न मुख्य मुद्दा रहेगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनमानस के बीच जाकर लोगों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें और प्रदेश सरकार की कमियों को बताए। क्षेत्रीय मंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों की राजनीति करती है।
विज्ञापन


जिसके लिए भाजपाजन सदैव संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दी मिर्जापुर अर्बन को- आपरेटिव बैंक में पांच करोड़ से अधिक का गबन हुआ है। खाताधारकों को आजतक उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा नहीं मिल पा रहा है।

भाजपाजनों के धरने प्रदर्शन का प्रभाव और दबाव रहा कि क्राइम ब्रांच ने शनिवार को बैंक के पूर्व प्रबंधक काली प्रसाद पांडेय को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द और भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही बैंक के खाताधारकों का पैसा भी वापस किया जाए। जिससे खाताधारक राहत की सांस ले सके।

उन्होंने कहा कि 25,26 और 27 जून को तहसील स्तर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में जन समस्याओं को उठाया जाएगा। साथ ही प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेज  समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

बैठक में लाल बहादुर सिंह, रत्नाकर मिश्र, स्वामीनाथ सिंह, आशुकांत चुनाहे, विधासागर, महेंद्र, धनंजय पांडेय, मनीराम, उत्तर मौर्या, सत्येंद्र सिंह, संतोष तिवारी, श्याम बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें