फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री सेतु और सड़क के बीच लगा एंगल टूटा

Mon, 22 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शास्त्री सेतु पर सड़क जोड़ने वाले स्थान पर लगाया गया एंगल रविवार को टूट जाने से मिर्जापुर -औराई मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।  रास्ता बाधित होने के कारण पुल के दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो गई जिससे नटवां तिराहे से पुरजागिर तथा चेतगंज तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मरम्मत कर आवागमन को चालू कराया।
शास्त्री सेतु को सड़क से                        जोड़ने के लिए एंगल लगा               कर बांधा गया था, जो काफी पुराना होने के कारण रविवार को                     टूट गया। इससे सड़क और               पुल के बीच कुछ जगह बन                  गई। इसकी जानकारी होते ही
विज्ञापन


लोगों  में हड़कंप मच गया।             लोगों ने सोचा की पुल खिसक            रहा है। एंगल टूटने की खबर              लगते ही वाहन चालक गाड़ी को पुल पर ले जाने से  कतराने लगे।।
विज्ञापन



  घटना की जानकारी होते ही लोक निर्माण विभाग की टीम          मौके पर पहुंची और आवागमन बाधित कर मरम्मत शुरू कर दिया। जिससे मिर्जापुर औराई तथा चील्ह गोपीगंज मार्ग पर जाम लग             गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टूटे स्थान पर नया एंगल लगा कर पुल को जोड़ा गया। सुबह साढ़े आठ बजे बाधित हुआ मार्ग  तीन घंटे बाद पूर्वाहन साढ़े 11 बजे चालू हो पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें