फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री की अटैची लेकर भागा बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास मंगलवार की सुबह सूरत से लौटे परिवार के साथ उचक्कागिरी हुई।
विज्ञापन

बाइक सवार दो लोग धोखे से एक युवक की अटैची लेकर भाग गए। अटैची में 50 हजार नगदी और अन्य कीमती सामान थे। बदमाशों ने जौनपुर जाने वाली बस के पास छोड़ने के बहाने बाइक पर परिवार के एक युवक को बैठाया और धोखे से अटैची लेकर भाग गए। युवक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जौनपुर थाना रामपुर गांव बनीडीह निवासी रामचंद्र मौर्य सूरत में साड़ी कंपनी में काम करता है। 16 अप्रैल को घर में मांगलिक कार्यक्रम होने पर पुत्र, बहू एवं दो अन्य परिवार के सदस्य के साथ ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन से बाहर घर जाने के लिए साधन की तलाश में था। इसी बीच हेलमेट लगाए दो युवक आए। रामचंद्र मौर्य का पैर छूकर प्रणाम किया। वे उसे नहीं पहचान सके, पर वार्तालाप करने पर जौनपुर जाने के लिए साधन की बात कही। एक बदमाश ने उनको बताया कि बड़े बगीचा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे मार्ग पर गाड़ी मिल जाएगी। एक-एक लोग को वहां पर पहुंचा देंगे। राम चंद्र मौर्य का पुत्र हेमंत मौर्य एक अटैची लेकर बाइक पर बैठ कर आगे चल दिया। पीछे-पीछे परिवार के सभी सदस्य पैदल जा रहे थे। जैसे ही रोडवेज के पास स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास पहुंचे कि बाइक सवार बदमाशों ने एक गमछा गिरा दिया और हेमंत मौर्य से कहा कि गमछा उठाए। हेमंत जैसे ही गमछा उठाने के लिए मोटरसाइकिल से नीचे उतरा। तभी बदमाश अटैची लेकर भाग गए। बाइक सवार के भागने पर हेमंत परेशान हो गया। पीछे-पीछे आ रहे परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई तो रामचंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस बेहोश रामचंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया। होश में आने पर विंध्याचल कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि अटैची में 50 हजार रुपये नगदी सहित आभूषण थे। विंध्याचल थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि सूरत से आ रहे एक परिवार के साथ अज्ञात बदमाशों ने उचक्कागिरी की है। सीसीटीवी कैमरे से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें