सिटी ब्लॉक मुख्यालय पर ए डी ओ पंचायत को डोंगल शौंपते सचिव फ़ोटो, संवाद
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय एवं कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के तत्वावधान में तीन सूत्रीय मांगों के लिए पेंशनर्स ने धरना दिया। अपर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। कहा कि पेंशनरी लाभों को आठवें वेतन आयोग में शामिल किया जाए।
वक्ताओं ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों, कर्मचारी एवं अधिकारी के लिए पुरानी पेंशन को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग की। संगठन मंत्री राजेंद्र तिवारी ने कहा कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाए। मांग किया कि केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन के बारे में जारी नोटिफिकेशन टर्म ऑफ रेफरेंस में पेंशन पुनरीक्षण व अन्य पेशनरी लाभों को सम्मिलित किए जाने तथा पेंशन को गैर अंशदायी और गैर वित्त पोषित बताए जाने वाले क्लाज को हटाया जाए। मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि पेंशनरों को अभी तक सारी सुविधाएं मिल रहीं थीं। अब अवकाश प्राप्त कर्मचारी शिक्षक अधिकारी को बाहर करने की मंशा लग रही है। अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने कहा कि धरना पूरे प्रदेश में दिया जा रहा है। अभी यह शुरुआत है कि आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने को मांडवी शरण दूबे, बजरंगी कुशवाहा, डॉ. आनंद, बब्बू खा, ई. राजबहादुर ने भी संबोधित किया। इस दौरान पद्माकर मिश्र, नरेश शर्मा, वीरेंद्र चौहान, चंद भूषण वर्मा, लालचंद्र आदि कर्मचारी शिक्षक उपस्थित थे।