फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑडिट टीम ने सचिव, टीए व रोजगार सेवक को लगाई फटकार

विज्ञापन
ब्लाक सभागार बैठक लेती सोशल आडिट की टीम, स्रोत संवाद
विज्ञापन
पटेहरा। विकास खंड सभागार में सोमवार को जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में साल 2024-25 के कार्यों की सोशल ऑडिट टीम की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में ऑडिट टीम द्वारा की गई रिकवरी का सत्यापन करते हुए संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तीन दिनों में अभिलेख नहीं दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला विकास अधिकारी ने सत्यापन करते हुए बताया कि अतरैला पांडेय व लेदुकी में रेन हार्वेस्टिंग के नाम पर धन निकाला गया। कार्य पूरे नहीं हुए, लेदुकी, तुलसीपुर, हिनौता, देवरी उत्तर, पटेहरा कला, देवरी कला, बेदौली, कुसुम्हा, तुलसीपुर, रामपुर ठाकुर दयाल, बेलहरा व गढ़वा में हुए विकास कार्यों का सत्यापन करने पहुंची सोशल आडिट टीम को संबंधित सचिव, टीए व रोजगार सेवक अभिलेख नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

इस पर ऑडिट टीम ने सत्यापन में आपत्ति लगाते हुए रिकवरी के लिए पत्र भेज दिया। तुलसीपुर में छांगूर के खेत में बने तालाब में गलत तरीके से महिला मेठ को भुगतान किया गया है। तुलसीपुर में पौधरोपण समेत छह कार्यों का बोर्ड लगाने के लिए पैसे निकाले गए पर बोर्ड नहीं लगाए गए।
अमित कुमार के जॉब कार्ड नंबर 680 में बिना काम के ही 21,567 रुपये का भुगतान कर दिया गया। फाइल में बोर्ड लगा फोटो नहीं मिला तो संबंधित से रिकवरी होगी। रामपुर ठाकुर दावल में राम खेलावन के घर से डिग्री कॉलेज तक प्लॉटिंग की हुई जमीन में इंटरलाकिंग कार्य कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, पटेहरा खुर्द में गलत तरीके से खेत तालाब बनाया गया है। जिला विकास अधिकारी ने तीन दिनों में सभी संबंधित को फाइल के साथ विकास भवन में नही पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस दौरान बीडीओ राजीव शर्मा, एपीओ पंकज कुमार, सोशल आडिट टीम के साथ सचिव, टीए व रोजगार सेवक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें