मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आंनद कुमार ने मंगलवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया। सचिव ने किशोरों के बैरकों, भोजनालय, स्टोर का निरीक्षण किए। उन्होंने मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के संप्रेक्षण गृह में रहने वाले किशोरों से व्यक्तिगत मुलाकात की।
किशोरों से मुकदमों में पैरवी से संबंधित विवरणों एवं अधिवक्ता होने अथवा न होने तथा दवा इलाज, पढ़ाई, खेलकूद, पेंटिंग, डांस, बागवानी का प्रशिक्षण प्रतिदिन कराया जाना संतोषजनक नहीं पाया गया। अधीक्षक से कहा कि अविलंब जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों को जानकारी देने काे पत्राचार करें। उन्होंने किशोर रसोई का अवलोकन किया। इसमें प्रवासित 43 किशोरों के लिए दाल, बाटी, चोखा, सलाद, पापड़ तैयार किया गया था।