फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संघ का उद्देश्य परम वैभव और मां भारती की जय जयकार

विज्ञापन
चुनार के सुर​भि शोध संस्थान में आयो​जित होली मिलन समारोह में उप​स्थित लोग, स्रोत संवाद
विज्ञापन
- स्वयंसेवकों ने मनाया विवेकानंद शाखा का वार्षिक उत्सव
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के आवास विकास कॉलोनी में रविवार को विवेकानंद शाखा का वार्षिक उत्सव पानी की टंकी के पास मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि संघ का उद्देश्य परम वैभव और मां भारती की जय जयकार है। उपस्थित स्वयंसेवकों ने नियमित शाखा पर होने वाले शारीरिक कार्यक्रम जैसे सामूहिक खेल, आसन योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि का प्रदर्शन उपस्थित जनता के बीच किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संघ के जिला प्रचारक रजत प्रताप ने कहा कि हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम संघ की दैनिक शाखा पर होता है। डॉ. हेडगेवार ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अध्यक्षता प्रभात जी ने की। विभाग धर्म जागरण प्रमुख वीरेंद्र मौर्य, इंद्र जीत शुक्ल, संतोष मिश्र, विमलेश अग्रहरि, शिवप्रसाद सिंह, नरेश शर्मा, पहाड़ी के पूर्व खंड कार्यवाह अनिल अग्रहरि, शाखा कार्यवाह ब्रजेश सिंह आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें