फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ढाई करोड़ से होगी छह सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त घंटाघर सुंदरघाट क्षतिग्रस्त मार्ग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
शहर की तीन और तीन ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन

मिर्जापुर। लोक निर्माण विभाग शहर की तीन सड़कों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के तीन सड़कों की ढाई करोड़ की लागत से मरम्मत कराएगा। पेयजल पाइप लाइन की खोदाई के चलते नगर की सड़काें की हालत दयनीय हो गई है। नगर के महुवरिया, स्टेशन रोड, पुलिस लाइन मार्ग, इमामबाड़ा- शास्त्री पुल मार्ग, पक्के पोखरा मार्ग, पेहटी का चौराहा आदि मार्गों पर चलना कष्टकारी है। गड्ढे के चलते बार-बार ब्रेक लगाना पड़ता है। हिचखोले खाते हुए लोगों को सड़कों पर चलते हैं। बीच-बीच में सड़काें पर पैचिंग का कार्य हुआ पर फिर से गड्ढे हो गए है। खराब सड़कों का नवीनीकरण करने के लिए भेजे प्रस्ताव पर बजट मिला है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि अमरावती पाषाण मार्ग का 800 मीटर मार्ग अमरवती से बंगाली चौराहा तक 51 लाख की लागत से बनेगा। डेढ़ किमी मिर्जापुर से विंध्याचल मार्ग बनेगा। जो इमामबाड़ा से शास्त्री पुल तक 49 लाख की लागत से बनेगा। संगमोहाल से पेहटी चौराहा घंटाघर होते हुए सुंदरघाट तक का डेढ़ किमी मार्ग नवीनीकरण 35 लाख की लागत से होगा। ग्रामीण क्षेत्र के खरिहट खुर्द से बसकुड़िया मार्ग का नवीनीकरण 43 लाख से, हलिया में पिडरिया प्राथमिकी विद्यालय से कोल बस्ती संपर्क मार्ग का नवीनीकरण 37 लाख से, मटिहरा कुटिया कोल बस्ती संपर्क मार्ग का नवीनीकरण कार्य 37 लाख से होगा। ग्रामीण क्षेत्र के ये तीन मार्ग पांच से छह किमी लंबी है।
.................................

वर्जन
टेंडर हो गया है। जल्द स्वीकृति मिलने के बाद नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें