फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आग की त्रासदी से जूझ रहे परिवार का प्रशासन और ग्रामीण बने सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी मिठाई लाल पाल के मड़हे में बीते शनिवार को दोपहर में बरातियों के लिए भोजन बनाते समय अचानक लगी आग से नकद रुपये और शादी के लिए रखे सामान जल गए थे। घटना तब घटी जब लड़की की शादी के लिए दरवाजे पर बरात आने वाली थी। ऐसे में पीड़ित परिवार की मदद के लिए एसडीएम लालगंज के अलावा विकास खंड पर तैनात अधिकारी, पुलिस प्रशासन और क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम प्रधानों तथा ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहयोग देकर बिटिया की शादी कराई।
विज्ञापन

अधिकारियों और ग्रामीणों के सहयोग से मिठाई लाल की पुत्री अनीता की शादी शनिवार की रात दिघिया गांव निवासी संदीप पाल के साथ संपन्न हो गई। शनिवार को देर शाम पीड़ित के घर पहुंचकर थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने 12 हजार रुपये, थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने 10 हजार, ग्राम पंचायत सचिव मनोज गौड़ ने 11 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी। बरातियों के भोजन और नाश्ते के लिए ग्राम प्रधान पति पुंडरीक सिंह मोनू ने ग्रामीणों के सहयोग से इंतजाम करवाया। बीडीओ डॉ. राजीव शर्मा तथा पशु चिकित्साधिकारी कमलेश कुमार के अलावा बबुरा रघुनाथ सिंह, मड़वा धनावल, नदौली पटेहरा, सिकटा, गलरा और लालापुर के ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों ने आर्थिक मदद तथा खाद्य सामग्री देकर मिठाई लाल की पुत्री की शादी में सहयोग प्रदान किया।
बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में शनिवार को दोपहर में बरातियों के लिए खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर के चूल्हे से उठी आग मड़हे में पकड़ ली। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। आग की चपेट में आने से चार बकरियों की झुलसने से मौत हो गई थी। आग से मड़हे के भीतर दुल्हे को देने के लिए नई बाइक, रिश्तेदारों की वहां खड़ी दो बाइक और तीन साइकिल जल गई। बेटी की शादी के लिए खरीदे गए और गृहस्थी के सामान भी जल गए। पीड़ित के घर पहुंचकर एसडीएम और तहसीलदार ने बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहयोग दिया। ग्राम प्रधान पति पुंडरीक सिंह ने बताया कि तहसील और पुलिस प्रशासन, कई गांवों के प्रधानों तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग की घटना से पीड़ित की बेटी की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें