फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: प्रेमिका की हत्या के आरोपी ने ट्रेन से कट कर दी जान, पुलिस के पकड़े जाने के डर से उठाया ये कदम

Wed, 08 Apr 2026 09:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में ग्रीन आर्मी की महिला रक्षक की हत्या के आरोपी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी नागेंद्र कोल को पुलिस तलाश रही थी। पुलिस के पकड़े जाने के डर से उसने आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में ग्रीन आर्मी की महिला रक्षक रेखा कोल की हत्या के आरोपी प्रेमी नागेंद्र कोल ने पुलिस के पकड़े जाने के डर से मंगलवार की दोपहर ढाई बजे सक्तेशगढ़ नुनौटी के क्षोभऊ रेलवे ट्रैक पुलिया के पास मालगाड़ी से कट कर जान दे दी। शर्ट की बांयी जेब से नाम पता लिखी पर्ची मिलने पर उसकी शिनाख्त हुई।

विज्ञापन


रेखा कोल (32) का शव सोमवार की सुबह जंगल महाल बरही के पास अरहर के खेत में पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह जख्मों के निशान मिले। सिर में धारदार और नुकीले हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। रेखा के देवर अशोक कोल की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी नागेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हत्यारोपी नागेंद्र कोल परिजनों के साथ घर बंद करके भाग गया था। 

इसे भी पढ़ें; यूपी पुलिस का एक्शन: चार बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, क्रशर प्लांट में पांच साल से कर रहे थे काम
विज्ञापन


एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने उसगी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया। ट्रैक पर नागेंद्र कोल का ट्रेन से कटा शव मिला। सिर धड़ से अलग था। सूचना मिलते ही पहुंचे जंगल- महाल बरही निवासी रामविलास कोल ने नागेंद्र कोल के शव की शिनाख्त की।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के कारण तीन साल पहले पत्नी छोड़ कर चली गई

जंगल महाल बरही के किसान कल्लू कोल के बड़े पुत्र नागेंद्र कोल (32) की पत्नी धन्नो देवी तीन वर्ष पूर्व ही घर और पुत्री बरखा को छोड़कर मायके ददरा चली गई। पोती की परवरिश दादा दादी कर रहे थे। नागेंद्र दो बच्चों की मां ग्रीन आर्मी की महिला रेखा देवी के साथ कई बार पकड़ा गया।

क्या बोली पुलिस
रेखा की हत्या में नामजद प्रेमी नागेंद्र कोल ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। उसका शव मंगलवार की दोपहर रेलवे पटरी पर मिला है। -अपर्णा रजत कौशिक, एसपी
 
रात में पति संतोष ने रेखा के शव को दी मुखाग्नि
पत्नी रेखा कोल की हत्या की खबर मिलने के बाद नासिक से घर लौटे मृतक रेखा के पति संतोष कोल ने सोमवार की रात नौ बजे शव को मुखाग्नि दी। रात लगभग एक बजे हत्या होने का पता चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें