फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
लालगंज के ब​​ल्हिया खुर्द गांव में भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकालती महिलाएं, स्रोत संवाद - फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के बल्हिया खुर्द गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा और भागवत महात्म्य कथा के साथ हुआ। पूरे दिन गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

कलश यात्रा बल्हिया खुर्द गांव से प्रारंभ होकर मिलिट्री ग्राउंड लालगंज होते हुए खजूरी स्थित नदी तट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने नदी से जल भरकर फिर से कथा स्थल तक यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीत गाती हुई चल रही थीं। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। वृंदावन धाम के कथा वाचक महाराज प्रशांत कुमार मिश्रा ने भागवत महात्म्य कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र धारा है, जिसके श्रवण से मन और मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
कथा सुनने से व्यक्ति में अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और सही सोच का विकास होता है। महाराज ने कहा कि त्याग, सहयोग और रिश्तों के सम्मान के बल पर ही व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है। गलत आचरण करने वाला व्यक्ति स्वयं के साथ परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। हरिशंकर मिश्रा व मालती मिश्रा ने आरती-पूजन किया। प्रणव मिश्रा, श्रवण मिश्रा, प्रशांत, सकल, ओमकार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें