फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के 36 मवेशी किए बरामद

Mon, 01 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार की भोर में दो ट्रकों पर लाद कर इलाहाबाद से वध के लिए ले जाए जा रहे तस्करी के 36 मवेशी बरामद किए।
विज्ञापन


जबकि तस्कर पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए एक ट्रक मवेशी लेकर भाग निकले। जबकि पुलिस ने एक ट्रक को बरामद कर लिया है। बरामद मवेशियों को गोशालाओं को सौंप दिया गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरायनपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की इलाहाबाद व कानपुर के तस्कर वध के लिए पशुओं से भरा दो ट्रक बिहार ले जाने वाले हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रविवार की भोर करीब पांच बजे उन्होंने नरायनपुर पुलिस चौकी के सामने मिर्जापुर वाराणसी रोड पर परसोधा के पास बैरिकेटिंग कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

 इसी दौरान दो ट्रक आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो चालकों ने वाहन रोकने की बजाय उसकी गति बढ़ा दी और दोनों ट्रक  पुलिस वाहन में टक्कर मारते हुए भागने लगे।

 पुलिस ने पीछा कर  गंगा नहर के पास एक ट्रक को घेर लिया जबकि दूसरा ट्रक लेकर तस्कर वाराणसी की ओर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तलाशी कराई तो उसमें से 15 मवेशी बरामद हुए।
विज्ञापन


जिसे चंदौली स्थित गौशाला को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए ट्रक को सीज कर दिया।

थानाध्यक्ष योगेश यादव ने पुलिस दल में शामिल आरक्षी मनोज यादव कपिल यादव, रामजी यादव, सुनील सिंह, जियाऊददीन जितेंद्र व अनिल की सराहना की।

पड़री संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र डगमगपुर के पास पुलिस ने रविवार की सुबह छह बजे इलाहाबाद से गोकशी के लिए जा रहे ट्रक को पकड़ा। तलाशी में 23 मवेशी बरामद हुए।

थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाहाबाद से तस्करी के मवेशी जा रहे हैे। पुलिस ने डगमगपुर के पास उन्हें दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें