फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के जेवर ले उड़े

Mon, 01 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ेनाथ मंदिर के पीछे स्थित एक मकान का ताला तोड़ कर चोर शनिवार की रात 30 हजार नकदी समेत करीब चार लाख रुपये आभूषण तथा अन्य सामान उड़ा ले गए।
विज्ञापन


 सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की।
सत्तीरोड मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल शनिवार को परिवार समेत इलाहाबाद निवासी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे।

 रविवार की भोर करीब तीन बजे घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। आनन फानन में भाग कर अंदर पहुंचे तो सारे कमरों का ताला टूटा था और सामान कमरे में बिखरे थे। 

आलमारी व बक्सा समेत अन्य सामान तोड़े गए थे। बताया कि चोरी हुए सामानों में 30 चांदी के सिक्के, 30 हजार रुपया नगदी, एक चांदी का गिलास, चांदी का दो जोड़ी पायल, सोने का तीन टाप्स, सोने की तीन जोड़ी कान की बाली, सोने की छह पीस नाक की कील,
विज्ञापन


सोने का एक नथिया, सोने का दो छोटा नथिया, सोने का एक बड़ा टप्स, सोने की एक चेन, चांदी की एक डिब्बी, बैंक के कागजात समेत अन्य सामान शामिल हैं।

उधर चोरी की खबर लगते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों में क्षेत्र में हो रही चोरी के प्रति गहरी नाराजगी रही। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें