फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पारा <bha>@</bha> 35, गर्मी बढ़ते ही कूलर के बाजार में तेजी

विज्ञापन
घंटाघर रोड ​स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान पर सजे कूलर।- संवाद।
विज्ञापन
-विभिन्न किस्मों के कूलर और पंखों से सजे प्रतिष्ठान, ईएमआई व डिस्काउंट से ग्राहकों को लुभा रहे दुकानदार
विज्ञापन


मिर्जापुर। बढ़ते तापमान के बीच कूलर बाजार में तेजी आ गई है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। ईएमआई पर सामान और डिस्काउंट देकर दुकानदार ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

जिले में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, इसके चलते कूलरों की मांग बढ़ गई है। मांग देखते हुए दुकानदारों ने अतिरिक्त स्टॉक मंगाया है। वहीं, वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, बसनई बाजार, तेलियागंज, बाजार में इस समय विभिन्न वैराइटी के कूलर उपलब्ध हैं। छोटे कमरों के लिए पर्सनल कूलर 4000 से 7000 रुपये तक में मिल रहे हैं। वहीं 20 से 40 लीटर क्षमता वाले डेजर्ट कूलर 7000 से 15000 रुपये तक में बिक रहे हैं। बड़े कमरों और हॉल के लिए 50 लीटर से अधिक क्षमता वाले कूलर 12000 से 18000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी, कूलरों की मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है। साथ ही अमेरिका, ईरान और इस्राइल युद्ध के दौरान सामानों की आवक न होने से विशेषकर प्लास्टिक से बने कूलर और पंखों के दाम बढ़ने की भी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


इनसेट
गर्मी बढ़ने के साथ कूलरों की बिक्री तेज हो गई है। रोजाना कई कूलर बिक रहे हैं, इससे कारोबार में तेजी आई है। अमेरिका, ईरान और इस्राइल युद्ध के दौरान सामानों की आवक न होने से आगे दाम बढ़ने की संभावना है।
-आशू अग्रहरि, व्यापारी।



गर्मी में व्यावसाय की शुरुआत अच्छी है। अभी प्रतिष्ठानों पर पुराने माल हैं। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने के साथ ही प्लास्टिक के कूलर आदि महंगे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-नीतेश अग्रवाल, व्यापारी।

घंटाघर रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान पर सजे कूलर।- संवाद।

घंटाघर रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान पर सजे कूलर।- संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें