फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर नकदी और गहनों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के बसही खुर्द गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



लालगंज। थाना क्षेत्र के बसही खुर्द गांव में सोमवार की रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर करिश्मा को बंधक बनाकर नकदी और सात लाख के गहनों को लूट ले गए। मंगलवार की सुबह महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बसही गांव निवासी करिश्मा पत्नी कमलेश कुमार मौर्य सोमवार की रात घर में अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। उसे बंधक बना लिया। लुटेरों ने महिला के गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। एक हजार रुपये नकद और लगभग सात लाख रुपये के गहने लूट कर भाग गए। बदमाशों ने महिला के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए। पीड़िता ने बताया कि वह रात में घर में सो रही थी। तभी आहट पर बाहर निकली। इसी दौरान बदमाश घर के अंदर घुस कर बंधक बनाया। मंगलवार की सुबह महिला ने पुलिस को जानकारी दी। बताया पति मुंबई में नौकरी करते हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच करके कार्रवाई करके मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें