फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छह डिग्री पहुंचा तापमान, गलन और घने कोहरे ने किया बेहाल

विज्ञापन
कोहरे के बीच हेड लाइट की रोशनी में विंधचल प्रयागराज मार्ग पर रेंगते वाहन।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक दिन राहत के बाद बृहस्पतिवार को छाए घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार की रात छाया घना कोहरा दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक बना रहा। रात में फॉग लाइट के सहारे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा जो पिछले चार सालों में आठ जनवरी का सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले साल की तरह 2026 में भी आठ जनवरी को न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आठ जनवरी 2025 को भी न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप जरूर निकली लेकिन गलन व ठंड के चलते बेअसर रही। मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। पिछले तीन सालों के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो आठ जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस, 2024 में अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12, 2023 में अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इधर लगातार कोहरे और गलन के चलते आम जनमानस तो बेहाल है। उधर, फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं को छोड़कर दलहनी, तिलहनी फसलों में अरहर, चना, मटर, मसूर, सरसों और आलू पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आलू और सरसों में पाले का खतरा बढ़ गया है। जिगना, छानबे क्षेत्र में तीन दिन से पड़ रही कडाके की ठंड व शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर नजर आए। बाजार सहित चौराहे और तिराहे पर अलाव व्यवस्था न होने से यात्रियों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विनोद कुमार, अनिल कुमार, रमेश सिंह, साहब शुक्ला व राकेश मिश्रा आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले चार साल में आठ जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति-
दिन- अधिकतम न्यूनतम
2023- 16 7

2024- 23 12

2025-21 6
2026 15 6
12 तक 12वीं तक के विद्यालय बंद-मिर्जापुर। भीषण ठंड व शीतलहर के चलते 12 जनवरी तक जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 12वीं तक के बच्चों के लिए अवकाश रहेगा। ये जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर विद्यालयों में 12 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्य करेंगे। कहा कि पूर्व निर्धारित परीक्षा व प्रयोगात्मक परीक्षा यथावत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें