फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो डिग्री लुढ़का तापमान, फिर भी उमस ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
तेज धूप व गर्मी में नगर में सबसे व्यस्तम सिविल लाइन तिराहा का दोपहर के समय का हाल।-संवाद।
विज्ञापन
धूप के तेवर बरकरार, कूलर-पंखे बेअसर बारिश की राह देख रहे किसान
विज्ञापन


मिर्जापुर। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कम होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को 12 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, लेकिन धूप और उमस ने जनजीवन को प्रभावित किए रखा। दोपहर में आग बरसाती धूप से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया, वहीं कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई दिया। प्रमुख चौराहों और बाजारों में दोपहर के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही और दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उमस और गर्मी से आमजन के साथ पशु-पक्षी बेहाल नजर आए। मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार की गई धान की नर्सरियां लगातार सिंचाई के बावजूद मुरझाने लगी हैं। किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

अगले एक-दो दिनों तक उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
-शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक ग्रामीण भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें