फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आवास की सूची में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सहजनी कला खुर्द के मजरा प्रतापपुर में आवास में धांधली का आरोप, प्रदर्शन करते ग्रामीण।-सोशल मीडि
विज्ञापन
पात्रों का नाम काटकर अपात्रों को लाभ देने का आरोप, जांच की मांग
विज्ञापन


जमालपुर। ग्राम पंचायत सहजनी कला खुर्द के मजरा प्रतापपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पात्र लाभार्थियों के नाम काटकर अपात्र और पक्के मकानों में रहने वाले लोगों को आवास देने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रोजगार सेवक और सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के नाम भी आवास सूची में शामिल किए गए हैं, जबकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना से वंचित कर दिया गया है। आरोप है कि मजरा प्रतापपुर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सर्वाधिक परिवार हैं, फिर भी किसी को आवास का लाभ नहीं मिला। कई पात्र लोगों के नाम पहले सूची में थे और उनके घरों की फोटो भी ली गई थी, लेकिन अंतिम सूची में उनके नाम हटा दिए गए। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में विजय पासवान, गौरव, अजय, विजय, अनामिका, अगद, चंदन, विशाल, महेंद्र, पवन कुमार, प्रभाकर, अनिल, जितेंद्र और दिनेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें