फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में बीते दिनों मुर्गों की चोरी के विवाद में दो भाइयों के परिवारों में मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्ष से लोग घायल हुए थे। एक पक्ष से गंभीर रूप से घायल किशोर की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मंगलवार को सुबह इमिलियाचट्टी के पास शव रख कर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में पुलिस के उन्हें समझा बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी जगीर अहमद और वजीर अहमद भाई हैं। दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी है। जगीर की मुर्गे की दुकान है। उन्होंने बीते 24 दिसंबर को मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाया। इस पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से वजीर (50), उनकी पत्नी जलीना बेगम (45), शहजाद (16) और दूसरे पक्ष से जगीर (52), पुत्री सन्नू (22) घायल हो गईं। मारपीट में शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी के अस्पताल ले गए। इस बीच मंगलवार को सुबह निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बीएचयू ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को घर लाकर इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी के पास रखकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने परिजनों को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें