फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दवा लेने जा रही किशोरी की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। रामापुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा रंजना सरोज घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जमुआरी गांव निवासिनी रंजना सरोज (15) बृहस्पतिवार की दोपहर घर से कछवां क्रिश्चियन अस्पताल दवा लेने साइकिल से जा रही थी।
छात्रा रामापुर गांव के सामने पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे छात्रा घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मृतका पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थी। वह रामापुर जूनियर हाईस्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बाइक सवार मौके से भाग गया। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें