फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल गंगा नदी पार करते समय किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास स्थित पथरिया घाट से नाव से गंगा आरपार की माला करने जा रहे परिवार के तीन लड़के नदी में रेत होने पर पैदल ही पार करने लगे। इस दौरान गंगा नदी में एक स्थान पर गहरे पानी में तीनों डूबने लगे। डूबते देख नाविकों ने दो को बचा लिया, परंतु एक की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र लल्लू बिंद के परिवार के लोग मनौती पूरी करने के लिए गंगा आर-पार की माला करने के लिए ओझला पुल के पास पथरिया घाट से नाव पर सवार होकर उस पार जा रहे थे। परिवार के लोग दो से तीन नाव पर सवार थे। दो नाव उस पार पहुंच गई थी। एक नाव से अन्य लोग जा रहे थे। इसमें से तीन लड़के नाव से उतरकर गंगा में पड़ी रेत के सहारे पैदल गंगा पार करने लगे। कुछ दूर पानी और रेत पर चलने के बाद जब तीनों आगे बढ़े तो गहरे पानी में चले गए। इससे तीनों डूबने लगे। तीनों को डूबते देखकर गंगा किनारे मौजूद नाविकों ने पहुंच कर दो को बाहर निकाला। तब तक लल्लू का 16 वर्षीय पुत्र माहित बिंद डूब गया था। डूबने से बचे दोनों युवकों ने बताया कि उनका साथी माहित गंगा में डूब गया है। मल्लाहों ने खोजबीन कर उसे आधे घंटे बाद बाहर निकाला। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीओ प्रभात राय का कहना है कि गंगा में डूबने के मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित थाने से भी बात की गई। थाने पर ऐसी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें