फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छींटाकशी, चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में एक किशोरी से छींटाकशी की बात को लेकर रविवार की शाम को मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धौरहरा गांव की एक किशोरी घर के पास के हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी कि पास के ही कुछ लोग छींटाकशी करने लगे। यह सिलसिला कई दिन से चल रहा था। रविवार की सुबह इस बात की जानकारी किशोरी ने अपने भाई को दिया। किशोरी के भाई ने रविवार को दोपहर में छींटाकशी करने वाले लोगों से इस बाबत आपत्ति जताई। इस पर छींटाकशी करने वालों ने किशोरी व उसके दो भाइयों को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझौता कराने का प्रयास किया। शाम को सात बजे किशोरी के भाई ने पुलिस चौकी चेतगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें