फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: Moldy pizza rolls found at Hotel Spring, video goes viral

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र कोहरा का देवरी गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री। थाना क्षेत्र के कोहरा का देवरी गांव में शुक्रवार सुबह अभिषेक कुमार (22) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। झरोखे से फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोहरा का देवरी गांव निवासी अभिषेक कुमार बृहस्पतिवार की रात को खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। परिवार में किसी बात के लिए विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोग कमरे के पास जाकर आवाज लगाए पर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह कमरे में बांस पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका था। घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पड़री थाने से उपनिरीक्षक विजय मिश्रा मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अभिषेक ने यह कदम क्यों उठाया। इस बारे में परिवार वाले बता नहीं सके। थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें