फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किशोर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुंदरघाट के पास दो दिन पहले एक किशोर कार्तिक गुप्ता की उसके साथियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। रविवार की रात से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक किशोर की छह-सात लड़के बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। उसे हाथ-पैर से मार रहे हैं। तीन से चार मिनट तक उसकी पिटाई की गई। पिटाई करने वाले अधिकांश नाबालिग है। वीडियो वायरल होने पर पता चला कि आरोपी उसके दोस्त हैं। उनसे विवाद हुआ था। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि त्रिमोहानी निवासी 14 वर्षीय कार्तिक गुप्ता 27 जून को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल था। वहां उसके साथी मिले। उसे लेकर सुंदर घाट आए। उसके साथियाें का आरोप था कि कार्तिक गाली देकर बात करता है। इससे खुन्नस खाए साथियों ने उसे घाट किनारे ले जाकर पिटाई की। उसी दिन शाम को तहरीर मिलने पर चार नाबालिग की पहचान करते हुए सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। नाबालिगों की काउंसिलिंग कर उनके माता-पिता को सौंपा गया था। अब पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें