फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने बालिका से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोर ने छह वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी की। बालिका के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर किशोर पर छेड़खानी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की गई है। मामला आपसी विवाद का है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का किशोर उसकी छह वर्षीय पुत्री को अकेले पाकर छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर किशोर भाग गया। बालिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर किशोर पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। मामले में प्रभारी निरीक्षक बीएन यादव ने बताया कि मामले की जांच की गई है। मामला पट्टिदारी का है। दोनों पक्षों में जमीन का पुराना विवाद है। जमीनी विवाद को लेकर छेड़खानी का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें