फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में महिला ने दी गाली तो हुई पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने विपक्षियों पर निर्वस्त्र कर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी को ज्ञापन दिया था। एसपी के निर्देश पर चील्ह पुलिस ने मामले की जांच कर बताया कि महिला के पुत्र ने शराब के नशे में विपक्षी को गाली दी थी। इस पर विपक्षियों ने उसकी पिटाई की थी। महिला का निर्वस्त्र कर पिटाई करने आरोप झूठा है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को जब वह घर पर नहीं थी तो गांव के लोगों ने घर में घुसकर उसके पुत्र राजा की पिटाई किया। मंगलवार की सुबह जब विपक्षियों के घर पुत्र के पिटाई का कारण पूछने गई तो उन लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा। थाने पर सुनवाई न होने पर महिला ने मंगलवार की शाम को एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने चील्ह पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष बीएन यादव ने बताया कि मामले की जांच की गई। महिला का पुत्र शराब के नशे में विपक्षियों को गाली दे रहा था। इस पर उन्होंनेे उसकी पिटाई की। बचाव में उसकी मां आई तो उसे धक्का दे दिया। मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें