फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं व बसारतपुर स्पोर्टिंग ने जीते मैच

Fri, 23 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मोर्चाघर मैदान में गेंद के लिए जूझते साईं स्पोर्टिंग व किसान स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी ।
विज्ञापन
नगर के मोर्चा घर के मैदान में गुरुवार से फुटबाल फेस्टीवल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन दो मैच खेले गए जिसमें साईं स्पोर्टिंग क्लब और बसारतपुर स्पोर्टिंग ने अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। संभागीय खाद्य नियंत्रक श्री प्रकाश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


सिक्स ए साइड प्रतियोगिता के पहले मैच में साईं स्पोर्टिंग क्लब का मुकाबला किसान स्पोर्टिंग के बीच हुआ। पहले हाफ के तीसरे मिनट में ही साईं स्पोर्टिंग क्लब के विंगर राहिल अली ने विपक्षी गोलकीपर को छकाते हुए गोल पोस्ट में गेंद को डाल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद किसान स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल से खेलना शुरू किया और थोड़ी ही देर में इसका परिणाम गयाचंद द्वारा किए गोल के रूप में सामने आ गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ के सातवें मिनट में साईं स्पोर्टिंग  के नईम ने गोलपोस्ट से 15 मीटर की दूरी से जोरदार शूट के सहारे गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दिया।  

खेल समाप्ति के पांच मिनट पहले राहिल ने अपना दूसरा गोल दाग कर टीम को 3-1 से विजय श्री दिला दिया। दूसरे मैच में बसारतपुर स्पोर्टिंग क्लब ने चुनार स्पोर्टिँग क्लब को 2-0 से पराजित किया। बसारतपुर के खिलाड़ियों ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाये रखी और छोटे छोटे पास से खेलते हुए विरोधियों के हौसलों को पस्त किया। प्रथम और दूसरे हाफ में बसारतपुर के मिडफिल्डर मिथिलेश ने एक एक गोल दाग कर अपनी टीम को विजयी बनाया। निर्णायक मोहम्मद आरिफ नजमी रहे। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से आरएमओ सचिन कुमार, डा. नीरज त्रिपाठी, अकबर खान आदि मौजूद रहे। संचालन फुटबाल कोच मुहम्मद तुफैल            ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें