उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के तत्वावधान में शिक्षकों ने मांगों को लेकर गुरुवार को जेडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने जेेडी कार्यालय में पत्रक सौंपा।
शिक्षक विधायक ने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन नीति को तत्काल बहाल किया जाए। नई पेंशन नीति से शिक्षकों को काफी नुकसान हो रहा है। जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। अध्यक्षता करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय जारी किया जाए। वित्तविहीन शिक्षकों को आज तक मांग के बावजूद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रसून पुजारी ने कहा कि वर्ष 2011 से कार्य कर रहे शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए। उन्होंने सिटी से एलटी की विसंगति को दूर करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रवीण सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अशोक कनौजिया, राजेंद्र तिवारी, नरेंद्र, महेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।