प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की बैठक शनिवार को रतनगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हुई। जिसमें पदोन्नत शिक्षकों ने लास्ट पेय सर्टीफिकेट (एलपीसी) जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही शिक्षकों ने तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों की पदोन्नति करने की भी मांग की।
शिक्षक राजाराम सिंह ने कहा कि माह फरवरी में 2015 में 666 शिक्षकों की पदोन्नति की गई थी, लेकिन आज तक पदोन्नत शिक्षकों को पूर्व के विद्यालय से ही वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने पदोन्नत शिक्षकों की एलपीसी जारी करने की मांग की। दिनेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रमुख सचिव ने आदेश दिया है कि शिक्षक को निर्वाचन, जनगणना, बीएलओ, राशनकार्ड सत्यापन आदि कार्यों में नहीं लगाया जाए।
शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकाें से एमडीएम नहीं बनवाया जाए। राजगढ़ के पूर्व माध्यमिक नुनौटी में कार्यरत प्रधानाध्यापक खुनखुन का उत्पीड़न रोकने की मांग की। बैठक धीरज सिंह, प्रभुनाथ, चंद्रशेखर सिंह, रामचंद्र यादव, हरिशचंद्र सिंह, वंशीधर चतुर्वेदी, बृजेश पटेल, प्रदीप सिंह, संतोष सिंह, शशिकांत सिंह, राम सिंह आदि रहे।