फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घराें की गृहस्थी का सामान राख

Sun, 24 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गलरिया पहाड़ी पर शनिवार की दोपहर अचानक तीन घरों में आग लग गई। तीन आदिवासी परिवारों की गृहस्थी जल गई। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे आदिवासी परिवार के सामने अब खाने पीने एवं रहने की समस्या उपन्न हो गई है। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंचा तो जरूर लेकिन 50 मीटर पहले ही गाड़ी के इंजन में आई खराबी के कारण वहीं रुक गया।
विज्ञापन


गलरिया गांव निवासी बृजलाल कोल के घर में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही तेज धूप एवं हवा होने के कारण आग ने लक्ष्मीनारायण तथा सुरेश के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। इन्हीं तीनाें घराें में संजय तथा लालचंद्र भी निवास करते थे। अगलगी में बृजलाल एलआईसी का कागजात, आभूषण, 15 हजार नगद, कपड़ा तथा अनाज जल गए। इसी प्रकार लक्ष्मीनारायण के घर में एक साइकल, चार कुंतल अनाज, एक मोबाइल, सुरेश के घर में 700 नकद, अनाज आदि घरेलू सामान तथा लालगंज के घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें