जमालपुर / सक्तेशगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक ईकाई की सोमवार को बीआरसी केंद्र बहुआर में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानाध्यापक सरप्लस, सहायक अध्यापक सरप्लस एवं शिक्षकों का चयन वेतनमान लगाने की मांग को जिला नेतृत्व को अवगत कराने की रणनीति बनाई गई। साथ ही 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले को शिक्षकों ने काला अध्याय बताया। कहा सरकार के इस फैसले का शिक्षक विरोध करेंगे। महामंत्री सुधीर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान रामप्यारे, कमलाकांत कौशिक, बृजेश सिंह मौजूद रहे।
सक्तेशगढ़, विकासखंड राजगढ़ के 50 से कम छात्र वाले विद्यालयों का पास के अन्य विद्यालयों में पेयरिंग का आदेश जारी होने पर शिक्षकों ने विरोध किया। कंपोजिट विद्यालय कुसमी में हुई बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुशील सिंह,राम अचल सिंह, महेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, संतोष सिंह मौजूद रहे।