फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की वादाखिलाफी पर बिफरे शिक्षक

Sat, 16 May 2015 12:16 AM IST
मिर्जापुर (ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने चेतनाविहीन सरकार को जगाने के लिए शुक्रवार को चेतावनी दिवस के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री केदारनाथ दूबे ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण किया जाए। साथ ही सिटी संवर्ग से एलटी संवर्ग में संविलीन, प्रोन्नत शिक्षकों के चयन वेतनमान का लाभ देने, सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अनुदान का लाभ देने, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए घोषित मानदेय का भुगतान करने की मांग की। 
जिलामंत्री गणेश प्रसाद ने कहा कि अनावश्यक रूप से अप्रैल माह का वेतन देने में विलंब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन जल्द ही जारी नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।  इस दौरान राधाशरण सिंह, महेश पांडेय, टीपी सिंह, उदय सिंह, अंतेश सिंह, रामसागर यादव, ब्रहमदेव अरविंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें