फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खोवा और जौ के आटे का पिंड बनाकर किया तर्पण, पितरों को हुई विदाई

विज्ञापन
बरियाघाट पर अपने पित्रों को पिंड दान देते लोग, स्रोत संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मिर्जापुर। आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर लोगों ने खोवा और जौ के आटे का पिंड बनाकर पिंडदान किया। इसके बाद पितरों की विदाई की। पितृ विसर्जन पर रविवार को शहर से गांव तक के गंगा घाटों, तालाबों, पोखरों, सरोवरों पर पिंडदान के लिए भीड़ रही। बरियाघाट, रामगया घाट, नारघाट, पक्काघाट, संकठाघाट, बाबाघाट, कचहरी घाट पर दोपहर तक पिंडदान चलता रहा।
विज्ञापन


गंगा उस पार चील्ह, कमासिन, गहिया, हरसिंहपुर, गड़गेड़ी आदि घाटों पर भी तर्पण के लिए लोगों की भीड़ रही। कई घाटों पर बैरिकेडिंग नहीं होने से स्नान करने में श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।
चंडिका घाट की सीढ़ी क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालु परेशान रहे।


रामगया घाट मार्ग पर अतिक्रमण से परेशान रहे श्रद्धालु

शिवपुर फाटक बंद होने से रविवार को श्रद्धालु रेलओवर ब्रिज और पटेगरा नाला के रास्ते रामगया घाट पहुंच रहे थे। जगह-जगह अस्थाई वाहन स्टैंड व सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें