मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम पड़ोसी 16 वर्षीय किशोर छह वर्षीय बालिका को बहला कर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को जंगल की ओर गए लड़कों ने बालिका को रोते देख उसके परिजनों को सूचना दिया। खोजबीन कर रहे परिजन जंगल में पहुंचे। बालिका को घर लाकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका घर के पास खेल रही थीए तभी 16 वर्षीय पड़ोसी किशोर उसके पास आया और बहला कर उसे घर से आधा किमी दूर जंगल की ओर ले गया। जंगल में ले जाकर किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बालिका की रोने की आवाज सुन का उधर गए तो देखता छह वर्षीय वाली बालिका जंगल में पड़ी हुई है। लोगों ने उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दिया। इधर परिजन घर पर बालिका को ना पाकर खोजबीन कर रहे थे । सूचना मिलने पर जंगल पहुंचे और पुलिस को फोन कर जानकारी दिया। सूचना पर मड़िहान थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बालिका के इशारे से आप बीती बताने के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। बालिका को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है।