नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने सोमवार को लोहंदी स्थित लंका की पहाड़ी का निरीक्षण किया। इस जगह पौधरोपण किया जाएगा। नगर पालिका परिषद को 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
पौधरोपण की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार की सुबह अधिशासी अधिकारी पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ लोंहदी स्थित लंका की पहाड़ी पर पहुंचे। अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण के लिए खोदे गड्ढे का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने लंका की पहाड़ी पर स्थित पानी के टैंक का भी निरीक्षण किया और जलकल अभियंता को पानी के फिल्ट्रेशन में मिलाये जाने वाले एलम की जांच का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लगभग 21000 पौधे लगाए जाने हैं। इसके लिये पालिका प्रशासन की तरफ से चिह्नित स्थानों पर गड्ढों की खोदाई की जा रही है। टांडा जलाशय, रामपुर मड़वा, टांड़ गांव एवं लंका पहाड़ी सहित कई चिह्नित स्थानों पर पौधरोपण किया जाना है। इसके लिये विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।