फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या के निदान को उठाएं कदम

Tue, 28 Apr 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे चला जाता है। जिससे पानी की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे निम्न जल स्तर वाले स्थानों को चिन्हित करें और तत्काल समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
विज्ञापन


जिससे गर्मी में लोगों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़े। यह बातें जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेयजल से संबंधित बैठक में कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की जाती है। सभी अधिशासी अधिकारी पेयजल पाइपलाइनों का निरीक्षण करा लें।
विज्ञापन


जिससे पेयजल आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करें, जहां पाइप से पानी नहीं पहुंच पाता है। वहां पर टैंकर से पानी आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति की समस्या के निदान के लिए जनरेटर को दुरुस्त करा लें। जिससे आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर को चलाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय मेें लोग ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और भूकंप से पीड़ित हैं। इसलिए लोगोें को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हैंडपंपों का भी निरीक्षण करें।
विज्ञापन


निर्देश दिया कि तालाबों और पोखरों को ट्यूबवेलों से तत्काल भरवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें