फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नर्सरियों की करें नियमित देखभाल, जरूरत के हिसाब से करें सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में नर्सरियों की देखभाल जरूरी है। नर्सरियों की नियमित देखभाल करते हुए जरूरत के हिसाब से उसकी सिंचाई करें। उक्त बातें मुख्य वन संरक्षक ने रविवार को ड्रमंडगंज वन क्षेत्र के कटरा में मृदा कार्य व नर्सरियों के निरीक्षण के दौरान वन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कही।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर वृत सुशांत शर्मा ने ड्रमंडगंज व सुखरा नर्सरी का निरीक्षण किया। कटरा कंपार्ट नंबर एक में अग्रिम 20 हेक्टेयर मृदा कार्य चल रहा था। सुखरा पौधशाला में 4 हेक्टेयर भूमि में तीन लाख 97 हजार अवशेष पौधों के साथ ही एक लाख से अधिक आम, अमरुद , महुआ, आंवला, चिलबिल, सागौन, कट सागौन, एकेसिया, सेमिया, कंजी, बांस आदि प्रजाति के उगाई जा रहे पौधों को देखा। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक ने रेंजर बीके तिवारी को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने नर्सरियों की नियमित देखभाल करते हुए जरूरत के हिसाब से सिंचाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम, रेंजर बीके तिवारी, अनादि नाथ तिवारी, अभिषेक, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें