फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गुरुद्वारे में गुणी ज्ञानियों ने किया भजन कीर्तन

विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव पर सजी झांकी, स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिमुहानी स्थित प्राचीन गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय संत समागम हुआ। इस दौरान प्रकाश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन व गुरुवाणी का प्रवाह गुणी ज्ञानियों ने किया। पर्व की शुरुआत 31 जनवरी से की गई थी, इसका भव्य समापन रविवार को किया गया। प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार की शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी भी सुशोभित थी। त्रिमुहानी स्थित गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर से लगातार लंगर के रूप में प्रसाद वितरण देर रात तक किया गया। पंजाब से आये कीर्तन जत्थे भाई इकबाल सिंह ने कीर्तन किया। अध्यक्षता गुरुद्वारे के संरक्षक महंत श्याम सुंदर शास्त्री ने की। इस दौरान गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुशील सिंह, इंदर प्रीत सिंह, विवेक सिंह, सरवन सिंह, हीरा सिंह, सतनाम सिंह, हरबंश सिंह, साहिब सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें