अदलहाट। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव ने सोमवार को गेट के पास फीता काटकर मास्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने का मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के अलावा और कोई चारा नहीं है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का प्रयोग करें।
देवो महेश पोलीटेक्नीक कालेज सुकृत सोनभद्र एवं प्रगति आईटीआई घाटमपुर मिर्जापुर के एसोसिएट निदेशक शैलेंद्र कुमार मौर्य की ओर से पांच हजार मास्क का वितरण किया गया। थाना परिसर व वाराणसी- शक्ति नगर राजमार्ग पर बगैर मास्क के गुजर रहे लोगों को रोककर मास्क वितरण कर हिदायत दी गई। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तेज बहादुर मिश्र, सतीश कुमार सिंह मौजूद रहे। इसी तरह संस्थान की ओर से यूनियन बैंक, इंडियन बैंक व बड़ौदा बैंक सहित सरकारी प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर लोगों को मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान विपिन गुप्ता, रंजन जायसवाल, पवन जायसवाल मौजूद रहे।