फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं और टॉप-टेन अपराधियों के खिलाफ करें कार्रवाई

विज्ञापन
पुतली घर स्थित बिड़ला गेस्ट हाउस में जनपद के अधिकारियों के साथ गोष्ठी करते नियुक्त नोडल पुलिस अध? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के नोडल पुलिस अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक जकी अहमद ने शनिवार को पुतली घर स्थित बिड़ला गेस्ट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा किया। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। थानावार व जिले टापटेन अपराधियों की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे लो जो जमीन कब्जा कर रहे हो, रंगदारी मांग रहे हो या फिर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हो। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे जिले के सभी पुलिसकर्मियों का निर्देशित करें कि अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों पर कार्रवाई करें। जिन पुलिसकर्मियों की ऐसे लोगों से नजदीकी है। निष्ठा पूर्वक कार्य करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि महिला अपराध और पाक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए सड़क पर बिना कारण घुमने वाले लोगों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही की गई कार्रवाई की समीक्षा किया। इस दौरान डीएम सुशील कुमार पटेल, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी आपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी चुनार, संयुक्त निदेशक अभियोजन, डीजीसी क्रिमिनल, एडीजीसी पाक्सो, प्रभारी सीएमएस सेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें