फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो : विंध्याचल मंडल ने अंडर-17 वर्ग में दर्ज की जीत

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में 69 वीं प्रादे​शिक माध्यमिक विद्यालय ताइकांडों में खेलते ​खिलाड़ी फोटो, सं
विज्ञापन
मिर्जापुर। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को हुए शो मैच में विंध्याचल मंडल और आगरा मंडल की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में विंध्याचल मंडल ने अंडर-17 वर्ग में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग के 86 खिलाड़ी, अंडर-17 के 121 खिलाड़ी, तथा अंडर-19 के 90 खिलाड़ी शामिल हैं। बालिका वर्ग में अंडर-14 में 81 खिलाड़ी,अंडर-17 में 140 खिलाड़ी, अंडर-19 में 95 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के बालिका संवर्ग अंडर-14 के 16 व 16-18 किलो में शिखा गंगवार व नेहा कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरेली ने स्वर्ण पदक जीता। रागिनी को रजत, 18-20 वेट में वंशिका को स्वर्ण, कानपुर के सन्ना को रजत पदक,अयोध्या मंडल के सेजल को स्वर्ण, वाराणसी के दिव्यांशी रजत, बरेली के अनुपम गौतम को कांस्य तथा लखनऊ के अमृत राजपूत विजेता रहे। प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के शारीरिक शिक्षक विभिन्न मंडलों के कोच, खेल शिक्षक व आयोजक विद्यालय से नीरजाकांत, रविंद्र कुमार सिंह, रमाशंकर कमलेश कुमार कश्यप, अतुल दुबे,अर्चना शाह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हर बच्चे के लिए आवश्यक है आत्मरक्षा की कला
संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को 69 वीं माध्यमिक विद्यालयीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 18 मंडलों की टीम ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। उद्घाटन करते हुए भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि ताइक्वांडों आत्मरक्षा की कला है। यह हर बच्चे के लिए आवश्यक है। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी कहा कि इस प्रकार की कला का अभ्यास हर विद्यालय में होना चाहिए। जेडी उदयभान ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर बच्चा अपनी रक्षा में प्रवीण हो। इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। जीआईसी के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की शिक्षा बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। जो उनकी शिक्षा में सहायक होती है। उपप्रधानाचार्य जय सिंह, महेंद्रनाथ, ओमप्रकाश, रीता वर्मा, अनीता यादव, सतीश सिंह, रमाशंकर सिंह व अन्य थे।


इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

मिर्जापुर। राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल की शिवानी व आगरा मंडल के पुनीत ने इसी वर्ष दुबई में हुए विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। मुरादाबाद मंडल के आशीष सिंह व बिजनौर के आयुष्मान ने मलेशिया में हुए एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। शिवानी के कोच अमन मौर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बहुत अच्छी बाउट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें