फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनार के मिनी स्टेडियम में जल्द बनेगा स्विमिंग पूल, स्वीकृति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अदलहाट। चुनार के निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम, मेड़िया के पास जल्द ही स्विमिंग पूल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग से अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की मांग पर पिछले तीन वर्षों से स्विमिंग पूल निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर प्रस्ताव पर चर्चा की गई है। किसानों से सहमति बनाकर भूमि के बदले आबादी की जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभागीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गंगा किनारे बसे गांवों के युवा अब तक नदी में जोखिम उठाकर तैराकी का अभ्यास करते हैं। स्विमिंग पूल बनने के बाद उन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित प्रशिक्षण मिलेगा। इससे चुनार के तैराकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें