फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव से 200 मीटर दूर डेरा पर सो रही वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह पहुंचे परिजनों को मृत अवस्था में मिलीं। झोपड़ी के दरवाजे पर रक्त देखकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोसीपुर गांव निवासी जड़ावती देवी (77) पत्नी बेचन बुधवार को शाम खाना खाने बाद घर से 200 मीटर दूर डेरा पर प्रतिदिन की भांति सोने चली गई थीं। जब बृहस्पतिवार को सुबह घर नहीं आईं तो परिजन डेरा पर गए। वहां पर वह संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पड़ी थीं। डेरा पर बनी झोपड़ी के दरवाजे पर खून गिरा था। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जड़ावती डेरा पर रात में अकेले रहती थीं, जबकि पति बेचन व पुत्र लालचंद परिवार के साथ घर पर रहते हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें