फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी शहर में नए वेंडिंग जोन के लिए शुरू हुआ सर्वे, अधिकारियों ने कई इलाकों का किया निरीक्षण

Fri, 08 Aug 2025 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अधिकारियों ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। सभी जोनल अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे। जिसका मिलान यातायात विभाग और पुलिस विभाग की रिपोर्ट से किया जाएगा।
विज्ञापन
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में बेहतर यातायात के साथ वेंडिंग जोन के लिए बृहस्पतिवार से सर्वे शुरू किया गया है। इसमें नगर निगम, पुलिस, यातायात विभाग और फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सदस्य हैं। जो आठों जोन में नए वेंडिंग जोन के लिए सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के बाद स्थान तय हो जाएंगे कि कहां पर वेंडिंग जोन होंगे। इसके बाद कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर भेलूपुर, कोतवाली, आदमपुर, दशाश्वमेध, रामनगर, सारनाथ, मांडवी, वरुणा पार जोन में अधिकारियों ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। सभी जोनल अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे। जिसका मिलान यातायात विभाग और पुलिस विभाग की रिपोर्ट से किया जाएगा। इसके अलावा फेरी पटरी वालों की भी राय लेकर इन वेंडिंग जोन को फाइनल किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; काशीवासियों ध्यान दें: स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाना होगा जरूरी, उपभोक्ताओं के समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के बाद इन वेंडिंग जोनों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पहले 63 वेंडिंग जोन थे। जिन्हें यातायात विभाग ने जाम का हवाला देकर खत्म कर दिया है। इनमें से केवल 10 स्थान ही फाइनल हैं। अब नए सिरे से सर्वे शुरू किया गया है जल्द ही शहर की सूची सामने आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें